Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
सन् 2022 तक नए भारत का निर्माण होगा- तोमर

ग्वालियर। स्वत्रंता दिवस के पूर्व भारतीय जनता पार्टी द्वारा तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह आयोजन शहर के कटोराताल पर स्थित वीर सावरकर की प्रतिमा के समक्ष हुआ। भारतीय जनता पार्टी के तिरंगा यात्रा के कार्यक्रम पर मुख्य अतिथि के तौर पर भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री एवं ग्वालियर के सांसद श्री नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि के रूप में मंच पर विराजमान थे एवं इस अवसर पर विधायक  à¤¨à¤¾à¤°à¤¾à¤¯à¤£ कुशवाह, भाजपा जिलाध्यक्ष  à¤¦à¥‡à¤µà¥‡à¤¶ शर्मा, महापौर  à¤µà¤¿à¤µà¥‡à¤• शेजवलकर, साडा अध्यक्ष  à¤°à¤¾à¤•ेश जादौन, जीडीए अध्यक्ष  à¤…भय चौधरी, नगर निगम सभापति  à¤°à¤¾à¤•ेश माहौर, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य  à¤µà¥‡à¤¦à¤ªà¥à¤°à¤•ाश शर्मा,  à¤°à¤¾à¤œà¥‡à¤¶ सोलंकी, भाजपा जिला महामंत्रीगण कमल माखीजानी, शरद गौतम, महेश उमरैया, संभागीय मीडिया प्रभारी सुबोध दुबे, रामेश्वर भदौरिया, राकेश गुप्ता, दीपक शर्मा, प्रमोद खंडेलवाल, सोनू मंगल आदि नेतागण मंचासीन थे। 
तिरंगा यात्रा शुरू होने से पूर्व मंचासीन अतिथियों द्वारा कटोराताल स्थित वीर सावरकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
कार्यक्रम के प्रारंभ में वंदे मातरम् का राट्रगायन हुआ।  
भाजपा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा के सभी मोर्चा, प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विशेषकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की संख्या सर्वाधिक थी। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रत्येक मंडल से तिरंगा यात्रा में भाग लेने के लिए बडी संख्या में मोटरसाइकिलें लेकर कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे थे। पहुंचने से पूर्व कार्यकर्तागण अपने अपने मंडलों की नियत स्थान पर एकत्रित हुए एवं फिर सभी कार्यकर्ता कटोराताल स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। 
तिरंगा यात्रा के इस कार्यक्रम में लगभग 5 हजार से ज्यादा की संख्या में कार्यकर्ता थे एवं 2 हजार से भी अधिक मोटरसाइकिलों के माध्यम से कार्यकर्ता इस रैली में शामिल हुए। रैली में कई कार्यकर्ता रथ भी लेकर आए। इन रथों पर शहीदों के चित्र लगे हुए थे।

Share This News :