Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
स्वतंत्रता दिवस समारोह की फायनल रिहर्सल ,स्थल प्रवेश की व्यवस्था

ग्वालियर।  à¤¸à¥à¤µà¤¤à¤‚त्रता दिवस समारोह के मुख्य कार्यक्रम की रिहर्सल का आयोजन एसएएफ मैदान पर कलेक्टर  à¤°à¤¾à¤¹à¥à¤² जैन के नेतृत्व में किया गया l कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष कुमार सहित सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों ने फुल ड्रेस रिहर्सल में भाग लिया। स्वतंत्रता दिवस पर प्रस्तुत किए जाने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी पूर्व प्रस्तुति दी गई। 
कलेक्टर  à¤°à¤¾à¤¹à¥à¤² जैन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह स्थल à¤•ी à¤µà¥à¤¯à¤µà¤¸à¥à¤¥à¤¾à¤“ं को लेकर विभिन्न अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। 
आमजन और मुख्य अतिथि के आगमन के लिए पृथक-पृथक प्रवेश द्वार 
एसएएफ मैदान पर आने वाले आम दर्शक नागरिकों, स्कूली बच्चों, à¤®à¥à¤–्य अतिथियों और मीडिया कर्मियों के प्रवेश के लिए पृथक-पृथक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। 
• मुख्य प्रवेश द्वार आईजी कार्यालय वाले गेट से मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्य अतिथि, शासकीय अधिकारी-कर्मचारी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और मीडिया कर्मियों के प्रवेश की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। 
• आमजन का प्रवेश आमखो बस स्टैंड वाले रास्ते से महिला हॉकी अकादमी के बगल से होते हुए पुलिस हिल वाले रास्ते से प्रवेश रहेगा। 
• सांस्कृतिक कार्यक्रम पर परेड में भाग ले रहे छात्र-छात्राएं सैकेण्ड बटालियन वाले गेट से समारोह स्थल पर प्रवेश कर सकेंगे। 
मैदान पर स्वछता का विशेष ध्यान रखने के निर्देश
कलेक्टर  à¤°à¤¾à¤¹à¥à¤² जैन ने कहा है कि मुख्य समारोह स्थल और उसके आसपास के क्षेत्र में स्वछता का विशेष ध्यान रखा जाए। इसके लिए नगर निगम जगह-जगह पर डस्टबिन की व्यवस्था करें, साथ ही मैदान में नगर निगम के वॉलिंटियर लगातार भ्रमण करते रहें और दर्शकों द्वारा डाले जा रहे किसी भी कचरे का तुरंत संग्रहण करेंगे।
कलेक्टर  à¤œà¥ˆà¤¨ ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और मीसा बंदियों के बैठने की व्यवस्था का का भी अवलोकन किया। अधिकारियों को निर्देश दिए सम्मानीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्तर पर लाया जाए और उनके लाने वाले जाने की संपूर्ण व्यवस्था अनुशासित तरीके से संपादित की जावे।

Share This News :