Homeखास खबरे,वायरल न्यूज़,
Whatsapp पर कौन चेक कर रहा आपकी प्रोफाइल, इस ऐप से लगाएं पता

इस समय दुनियाभर में तकरीबन 100 करोड़ यूजर्स व्हाट्सऐप का इस्तेमाल कर रहे हैं। मैसेजिंग ऐप व्हाट्सऐप यूं तो कुछ समय के अंतराल पर अपडेट व नए फीचर्स जारी करता रहता है लेकिन यूजर्स को अभी तक ये फीचर नहीं मिल सका है, जिससे वे जान सकें कि उनकी प्रोफाइल किसने किसने देखी है।

लॉन्च हुए काफी साल बीत जाने के बाद भी भले व्हाट्सऐप ने ऐसा फीचर यूजर्स के लिए उपलब्ध नहीं कराया हो लेकिन इसके बावजूद कुछ ऐसी ऐप्स हैं, जिससे पता चल सकता है कि आपकी प्रोफाइल कौन चेक कर रहा है। गूगल प्ले स्टोर में उपलब्ध व्हाट्स ट्रैकर (Whats Tracker) नाम की इस मोबाइल ऐप से यूजर पता लगा सकते हैं। 

व्हाट्स ट्रैकर को यूजर्स गूगल प्ले स्टोर से मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि, इसका एक प्रो वर्जन भी है, जिसे कुछ रुपये चुका कर डाउनलोड किया जा सकता है। मोबाइल ऐप के पेड वर्जन में यह पता लगाया जा सकता है कि प्रोफाइल कौन ओपन कर रहा है। बता दें कि कंपनी ने पेड वर्जन की कीमत 130 रुपये रखी है।

व्हाट्स ट्रैकर ऐप चलाने के लिए यूजर के पास यदि एंड्रॉयड स्मार्टफोन है तो उसमें 4.1 एंड्रॉयड वर्जन या उसके ऊपर होना चाहिए। हालांकि, ऐप के इस्तेमाल के लिए फोन में जीपीएस फीचर का होना आवश्यक नहीं है। इसके अलावा इस ऐप की मदद से यूजर व्हाट्सऐप कॉन्टैक्ट की जगह भी ट्रैक कर सकता है।

Share This News :