Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
प्रभात झा ने पूंछा महाराज सो रहे हैं क्या...

ग्वालियर ।कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ मोर्चा खोलने बाले बीजेपी सांसद प्रभात झा ओर श्री सिंधिया 3 दिन पहले शताब्दी एक्सप्रेस से एक साथ दिल्ली से ग्वालियर आय , हांलाकि दोनो अलग - अलग बोगी में थे । खुद प्रभात झा ने बताया कि श्री सिंधिया से मेरी इक्छा थी कि में उनसे मिलूं , इसलिये मेने मेरे पास बैठे कांग्रेस नेता उदयबिर सिंह गुर्जर से पूंछा की क्या महाराज सो रहे हैं या जाग रहे हैं , जबाब मिला सो रहे हैं ।श्री झा ने कल पत्रकार बार्ता में कहा था कि श्री सिंधिया से मेरी कोई ब्यक्तिगत लड़ाई नही है । पार्टी की नीति और सिदान्त के परिपालन में हमने जमीन घोटाले उजागर करने की बात कही है । 100 अरब के जमीन घोटाले जो हुए है उन्हें जल्दी ही भोपाल में प्रेस कांफ्रेंस करके उजागर करूँगा । जहां तक ब्यक्तिगत संबंधों की बात है तो जब में बीमार था तब श्री सिंधिया जी ने मेरे बेटे को फोन लगाकर मेरे स्वास्थ के बारे में जानकारी ली थी और कुछ समय पहले हम अरुण जेटली जी के निबास पर भी मिले थे । श्री झा ने कहा जब भी मेरा सामना राजमाता माधबी राजे जी से हुआ तो मैने अपने संस्कारो पर अमल करते हुए उन्हें हाथ जोड़कर प्रणाम करता हूँ। इसलिये में कहता हूं कि श्री सिंधिया जी दल - दल में फंसे हुये हैं ।

Share This News :