Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
सेवाओं के लिये “नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल” पर कराएँ पंजीयन : कलेक्टर

ग्वालियर । चाहे आपको नौकरी की तलाश हो या अपने व्यवसाय के लिये कर्मचारियों की, आप कैरियर संबंधी सलाह देते हों या किसी विशेष व्यवसाय की ट्रेनिंग, इन सब चीजों के लिये अब आपको कहीं भटकना नहीं होगा। इसके लिये आप श्रम एवं रोजगार मंत्रालय के नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल पर अपना रजिस्ट्रेशन करायें और आवश्यकतानुसार उक्त सेवायें प्राप्त करें। 
कलेक्टर राहुल जैन ने बताया कि इन सेवाओं के लिये भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय द्वारा डिजिटल इंडिया कॉन्सेप्ट के तहत नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल www.ncs.gov.in तैयार किया गया है। इस पोर्टल पर जॉब सीकर, सरकारी विभाग, गैर सरकारी विभाग, काउन्सलर, कौशल प्रदाता, लोकल सर्विस प्रोवाइडर जैसे – इलेक्ट्रीशियन, ड्रायवर, ब्यूटीशियन आदि अपना पंजीयन स्वयं या मॉडल कैरियर सेंटर में नि:शुल्क करा सकते हैं। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार द्वारा नेशनल कैरियर सर्विस परियोजना के अंतर्गत ग्वालियर संभाग में जिला रोजगार कार्यालय ग्वालियर एवं जिला रोजगार कार्यालय शिवपुरी को मॉडल कैरियर सेंटर के रूप में रूपांतरित किया गया है। 
समस्त सरकारी विभाग इस पोर्टल पर govt. department के रूप में अपना पंजीयन स्वयं कर सकते हैं। जिसके लिये विभाग का tan no. होना आवश्यक है। पंजीयन पश्चात भविष्य में विभाग में होने वाले रिक्त पदों की भर्ती हेतु जानकारी ऑनलाइन नेशनल कैरियर सर्विस पोर्टल पर देना अति आवश्यक है ताकि अधिक से अधिक पंजीकृत शिक्षित बेरोजगार आवेदकों को ऑनलाइन जानकारी प्राप्त हो सके। यदि पंजीयन करने में कठिनाई होती है तो जिला रोजगार कार्यालय आईआईडीसी रेडीमेड गारमेन्ट पार्क के अंदर, गदाईपुरा, मुरैना रोड़ ग्वालियर से संपर्क कर सकते हैं।

Share This News :