Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
जन-सुनवाई ने पौंछे रेनू के आँसू

आर्थिक मदद दी और सुखद भविष्य की राह दिखाई 
ग्वालियर । सड़क दुर्घटना में पति के असमायिक निधन से दु:खों के पहाड़ तले दबी रेनू बड़ी उम्मीद के साथ कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में पहुँची थी। वह अपनी आँखों से बह रही अश्रुधारा रोक नहीं पा रही थी। जन-सुनवाई ने रेनू के आँसू पौंछे और सुखद भविष्य की राह भी दिखाई। कलेक्टर राहुल जैन ने रेडक्रॉस से मौके पर ही उसे 15 हजार रूपए की आर्थिक सहायता का चैक सौंपा। साथ ही नगर निगम के अधिकारियों को विधवा पेंशन स्वीकृत करने और स्वरोजगार के लिये प्रशिक्षण व आर्थिक सहायता दिलाने की हिदायत दी। 
इतना ही नहीं, एसडीएम ग्वालियर सिटी को भी कलेक्टर ने रेनू का नाम बीपीएल सूची में शामिल करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि राजस्थान के धौलपुर जिले के अधिकारियों से बात कर रेनू को सड़क दुर्घटना पर मिलने वाली आर्थिक सहायता भी दिलाएँ। मेदाई मोहल्ला किलागेट निवासी रेनू दुबे ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट की जन-सुनवाई में पहुँचकर गुहार लगाई थी कि मेरे पति राहुल दुबे का गत फरवरी माह के दौरान धौलपुर के पास सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था। उसका कहना था कि मेरी गोद में चार माह का शिशु है। परिवार के आर्थिक हालात ठीक न होने से मेरा जीवन बड़ी कठिनाईयों से भर गया है। कलेक्टर श्री राहुल जैन ने रेनू को ढांढ़स बंधाया। साथ ही रेनू को तात्कालिक आर्थिक सहायता मुहैया कराने के साथ-साथ उसे स्वरोजगार के लिये आर्थिक सहायता मुहैया कराने का भी पक्का भरोसा दिलाया। 
 
सरकार की मदद से परवान चढ़ेगा नरेश का हुनर 
नरेश का हुनर सरकारी मदद से परवान चढ़ेगा। गिर्राज कॉलोनी, गोल पहाड़िया निवासी नरेश शाक्य ने जन-सुनवाई में पहुँचकर कलेक्टर जैन से फरियाद की साहब पेंटिंग मेरी अभिरूचि है। अगर मुझे आर्थिक मदद मिल जाए तो मैं अपने इस हुनर को आय का जरिया बना सकता हूँ। कलेक्टर ने पिछड़ा वर्ग कल्याण योजना के तहत नरेश को आर्थिक मदद का प्रकरण स्वीकृत करने के निर्देश लीड बैंक मैनेजर एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अधिकारियों को दिए। 
 
इन्हें भी मिली मदद 
ग्राम भगेह, डबरा से जन-सुनवाई में पहुँचीं कैंसर पीड़ित महिला गरिमादेवी को राज्य बीमारी सहायता निधि से आर्थिक मदद दिलाने के निर्देश कलेक्टर जैन ने प्रभारी सीएमएचओ को दिए। 
हाउसिंग बोर्ड द्वारा निर्मित न्यू कॉलोनी से पहुँचीं बुजुर्ग महिला श्रीमती कुसुमलता दुबे का नामांतरण कराने के निर्देश भी कलेक्टर ने एसडीएम  à¤—्वालियर सिटी को दिए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि एसडीएम स्वयं हाउसिंग बोर्ड के कार्यालय में जाकर यह पता लगायें कि कितने लोगों के नामांतरण लंबित हैं। 
जन-सुनवाई में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  à¤¨à¥€à¤°à¤œ कुमार सिंह व अपर कलेक्टर  à¤¶à¤¿à¤µà¤°à¤¾à¤œ वर्मा सहित जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों ने एक-एक कर सभी फरियादियों की समस्यायें सुनीं। साथ ही उनके आवेदनों के निराकरण की रूपरेखा तय की।

Share This News :