Homeदेश विदेश ,
किसी राज्य की इंवेस्टर समिट में शामिल नहीं होंगे पीएम

इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब किसी भी राज्य की ग्लोबल इंवेस्टर समिट में शामिल नहीं होंगे। यहां 22 अक्टूबर से होने वाली समिट में पीएम के शामिल नहीं होने का कारण बताते हुए प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने मध्य प्रदेश सरकार को यह स्पष्ट कर दिया है।

राज्य के उद्योगमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने भी पीएमओ के इस फैसले की पुष्टि की है। मोदी राज्य के पिछले निवेशक सम्मेलन में यहां आए थे। प्रधानमंत्री बीते साल इंवेस्टर समिट वाइब्रेंट गुजरात के आयोजन में भी शामिल हुए थे। लिहाजा इस बार भी मध्य प्रदेश सरकार को उनके आने का पूरा भरोसा था।

इस साल की समिट में भारत सरकार के 'मेक इन इंडिया' थीम पर समिट में विशेष सत्र भी रखा गया है। दिल्ली में हो रही समिट की ब्रांडिंग में भी तमाम पोस्टरों पर प्रधानमंत्री की तस्वीरें छापी गई थीं।

इसी बीच अक्टूबर में ही यह साफ कर दिया गया कि प्रधानमंत्री के बजाय केंद्रीय वित्त मंत्री और विदेश मंत्री समिट के उद्घाटन व समापन सत्र के खास मेहमान बनेंगे। बीच के सत्रों में अन्य केंद्रीय मंत्री अतिथि होंगे।

Share This News :