Homeदेश विदेश ,
भारत-रूस मिलकर बनाएंगे नई ब्रह्मोस, पाकिस्तान के हर कोने तक होगी पहुंच

भारत और रूस जल्द ही 600 किलोमीटर तक मारक क्षमता वाली नई जेनरेशन की ब्रह्मोस मिसाइल बनाएंगे. इस 600 किलोमीटर रेंज वाली इस मिसाइल की जद में पूरा पाकिस्तान होगा.

भारत के पास जो मौजूदा ब्रह्मोस मिसाइल है उसकी मारक क्षमता 300 किलोमीटर तक ही है. इससे पाकिस्तान के अंदरुनी इलाकों को टारगेट करना मुश्किल है. हालांकि भारत के पास नेक्स्ट जेनरेशन ब्रह्मोस मिसाइल से ज्यादा मारक क्षमता वाली मिसाइलें हैं लेकिन ब्रह्मोस की खासियत है कि वह निश्चित लक्ष्य पर हमला कर सकता है. भले ही उस लक्ष्य को कितनी भी सुरक्षा दी जाए. अगर पाकिस्तान के साथ युद्ध की स्थिति पैदा होती है तो यह मिसाइल एक गेम चेंजर साबित हो सकती है.

Share This News :