Homeराज्यो से ,खास खबरे,slider news,
राज बब्बर सहित तीन कांग्रेसी नेता हिरासत में

वाराणसी. à¤¬à¤¨à¤¾à¤°à¤¸ हिन्दू विश्वविद्यालय में बृहस्पतिवार को हुई कथित छेड़खानी के विरोध में धरना प्रदर्शन के हिंसक रूप ले लेने के बाद बीती रात से पूरा परिसर छावनी में तब्दील हो गया है. इस मुद्दे को लेकर राजनीति भी शुरू हो गई है. बीएचयू आ रहे कांग्रेस यूपी अध्यक्ष राजबब्बर, पी एल पुनिया और अजय राय को रास्ते में ही पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.

सैकड़ों की संख्या में छात्र बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं, वहीं इस बीच प्रशासन ने पुलिस को कैंपस के अंदर बुला लिया है. विश्वविद्यालय के कुलपति ने इस पूरे आंदोलन को बाहरी तत्वों की साजिश बताया है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आईजी पुलिस से पूरे मामले की रिपोर्ट मांगी है.

उधर प्रशासन ने छात्र-छात्राओं की इस आंदोलन की आग को बुझाने के लिए विश्वविद्यालय में 2 अक्टूबर तक छुट्टियां कर दी हैं. छात्र-छात्राओं से होस्टल खाली कराए जा रहे हैं. यहां तक कि उनके बिजली-पानी का कनेक्शन भी काट दिया गया है. दरअसल शनिवार की रात कुलपति आवास के पास पहुंचे छात्र और छात्राओं पर विश्वविद्यालय के सुरक्षाकर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया, जिसमें कुछ विद्यार्थी घायल हो गए. तभी कैंपस में तनाव बना हुआ है.

Share This News :