Homeखास खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
मध्यप्रदेश को तीसरी बार बेस्ट टूरिज्म का राष्ट्रीय अवॉर्ड

भोपाल। à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ देश का ऐसा पहला राज्य बन गया है, जिसे लगातार तीन साल से बेस्ट टूरिज्म स्टेट का राष्ट्रीय अवॉर्ड मिल रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पर्यटन राज्यमंत्री सुरेन्द्र पटवा, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष तपन भौमिक एवं सचिव हरिरंजन राव को यह अवॉर्ड सौंपा। विज्ञान भवन दिल्ली में आयोजित समारोह में केंद्रीय पर्यटन एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री केजे अलफोंस भी मौजूद थे।

पर्यटन मंत्रालय ने इस साल हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड शुरू किए हैं। पुरस्कार की अन्य श्रेणियों में रोमांचक पर्यटन के लिए श्रेष्ठ राज्य और श्रेष्ठ वन्य जीव गाइड को भी शामिल किया गया है। विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर प्रदेश को एक साथ 10 राष्ट्रीय अवॉर्ड प्राप्त हुए।

जल महोत्सव हनुवंतिया को 'मोस्ट इनोवेटिव टूरिस्ट प्रोडक्ट" और मध्यप्रदेश टूरिज्म को 'बेस्ट स्टेट फॉर एडवेंचर टूरिज्म" का राष्ट्रीय अवार्ड प्राप्त हुआ। चंदेरी को 'बेस्ट हेरिटेज सिटी", खरगौन को 'सिविक मैनेजमेंट ऑफ टूरिस्ट डेस्टिनेशन ऑफ इंडिया", उज्जैन रेलवे स्टेशन को 'टूरिस्ट फ्रेंडली रेलवे स्टेशन" और इंग्लिश कॉफी टेबल बुक को 'एक्सिलेंस इन पब्लिशिंग" का राष्ट्रीय अवॉर्ड मिला। सिंहस्थ 2016 में मध्यप्रदेश पर्यटन द्वारा प्रकाशित हिंदी ब्रोशर को भी राष्ट्रीय अवॉर्ड दिया गया। पचमढ़ी के सईब खान को श्रेष्ठ वाइल्ड लाइफ गाइड का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला।

Share This News :