Homeखास खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
यशोधरा राजे सिंधिया और डॉ. नरोत्तम मिश्र ने वाटर स्पोर्टस सेंटर का किया शुभारंभ

दतिया ।  à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ शासन की खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास और धर्मस्व मंत्री श्रीमती à¤¯à¤¶à¥‹à¤§à¤°à¤¾ राजे à¤¸à¤¿à¤‚धिया ने लाला के ताल पर वाटर स्पोर्टस सेंटर का लोकार्पण किया। समारोह पूर्वक संपन्न हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता मध्यप्रदेश शासन के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डॉ.  à¤¨à¤°à¥‹à¤¤à¥à¤¤à¤® मिश्र ने की। इस अवसर पर संचालक खेल एवं युवा कल्याण भोपाल उपेन्द्र जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह बुंदेला, कलेक्टर मदन कुमार, पुलिस अधीक्षक  à¤®à¤‚यक अवस्थी, एसडीएम दतिया  à¤•्षितिज सिंघल तथा अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे। 
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि खेलों को बढ़ावा देने के लिए मध्यप्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। विगत तीन वर्षो से में खेल मंत्री के नाते जी-जान से प्रदेश के बच्चों को खेलों में आगे बड़ाने की दिषा में प्रयत्नशील हॅॅू। आज मध्यप्रदेश के खिलाड़ी बच्चे प्रदेश व देश के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खेलों में अपना नाम रोशन कर रहे है। उन्होंने कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला हॉकी टीम में आधी लड़कियां मध्यप्रदेश से है। उन्होंने कहा कि वाटर स्पोर्टस में होशंगाबाद और राजगढ़ की एक-एक लड़की अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भाग ले रही है। 
मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने कहा कि दतिया में वाटर स्पोर्ट सेंटर के खुल जाने के उपरांत पूरे संभाग के बच्चों के लिए अपनी प्रतिभा निखारने के लिए एक सुनहरा मौका दिया है। उन्होंने बच्चों का आह्वान किया कि वह इस स्पोर्ट सेंटर का लाभ लेकर वाटर स्पोर्ट में अपने माता-पिता के साथ जिला व प्रदेश  à¤•ा नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि दतिया में खेलों को बढ़ावा दने के लिए हर सुविधा प्रदान की जायेगी। यहां पर क्रिकेट के लिए उच्चकोटि की पिच, हॉकी ग्राउंड, वैडमिंटन ग्राउण्ड़, एथलीटों के लिए 200 मीटर ट्रेक, खो-खो ग्राउण्ड़, प्रशिक्षण के लिए कर्मचारी आदि की व्यवस्था की जायेगी। उन्होंने क्षेत्र वासियों का इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए धन्यवाद दिया। 
जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में कहा कि दतिया में खेलों के लिए हर साधन और सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यह वाटर स्पोटर्स सेंटर खेलों में रूचि रखने वाले बच्चों को उनकी प्रतिभा निखारने में मदद करेगा। खिलाड़ी बच्चे अपने प्रतिभा को विकसित कर जिले का नाम रोशन करे। उन्होंने कहा कि श्रीमंत राजमाता सिंधिया का दतिया से विशेष लगाव रहा है। इस वजह से खेल एवं युवा कल्याण मंत्री भी दतिया के लिए खेलों की सुविधा उपलब्ध कराने में कोई कसर नहीं रखती है। उन्होंने इस बात के लिए उनका आभार व्यक्त किया। 
खेल संचालक एडीजी भोपाल उपेन्द्र जैन ने अपने उदबोधन में कहा कि मध्यप्रदेश में खेलों में प्रतिभायें नाम रोशन कर रही है अंतर्राष्ट्रीय लेबल के खेलों में मध्यप्रदेश से 200 खिलाडिय़ों ने भाग लिया है और करीब 100 मैडल जीते है। उन्होंने कहा कि वाटर स्पोटर्स सेंटर के लिए नौकाओं की कमी नहीं रहेगी। वर्तमान मेंं कोच और गार्ड की व्यवस्था की गई है। खेल प्रतिनिधि राजू निचरेले ने सभी का स्वागत करते हुए बताया कि दतिया में 5 करोड़ की लागत से खेलों के विकास के लिए काम किया जायेगा। उन्होंने स्टेडियम में मल्टी जिम की मांग की। उन्होंने कहा कि भोपाल के बाद दतिया में वाटर स्पोटर्स सेंटर है। दतिया में बैडमिंटन कोर्ट, लान टेनिस कोर्ट उच्च क्वालिटी के बनाये गए है। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा शिलापटिट्का का पूजन कर वाटर स्पोर्टस सेंटर का शुभारंभ किया। कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व जिला खेल अधिकारी ने अतिथियों का स्वागत किया। 
इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रजनी प्रजापति, उपाध्यक्ष विनय यादव के अलावा सर्वश्री रामशरण रूसिया, ओम प्रकाश विजपुरिया, गोविन्द ज्ञानानी, श्रीमती किरण गुप्ता, पंकज शुक्ला, प्रशांत ढेंगुला, विपिन गोस्वामी, श्रीमती कुमकुम रावत, क्रांति राय, श्रीमती सुमन दांगी, श्रीमती रंजना भटनागर, डाँ. सलीम कुरैशी, गौरव दांगी, नेहा रजक, आकाश भार्गव, सत्यम पण्ड़ा, विवेक तिवारी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, गणमान्यजन, खिलाड़ी बच्चे व खेल अधिकारी मकसूदा मिर्जा, खेल विभाग के प्रतिनिधि राजेन्द्र तिवारी, प्रयास मित्रा, कुंअर राज सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, कोच उपस्थित रहे। 
स्टेडियम का किया निरीक्षण 
खेल एवं युवक कल्याण मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया व जनसम्पर्क मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्र ने स्थानीय स्टेडियम का निरीक्षण कर खेलों के संबंध में विभिन्न सुविधायें प्रदान करने हेतु चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर मदन कुमार व पुलिस अधीक्षक मंयक अवस्थी में मौजूद रहे। 

Share This News :