Home > अपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
दशहरा मिलान बनाम शक्ति प्रदर्शन

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) : दशहरा मिलान समारोह के कार्यक्रम शक्ति प्रदर्शन का रूप लिए जा रहे है , दशहरा पर भाजपा नेता जय सिंह कुशवाह ने मिलान समारोह कर शक्ति प्रदर्शन किया . इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के अलावा कई बड़े नेता मौजूद रहे . श्री कुशवाह ने क्षत्रिय समाज को इक्कठा कर कार्यक्रम को सफल बनाया. लेकिन भाजपा के युवा नेता सतीश सिंह सिकरवार ने क्षत्रिय समाज की रैली का जोरदार स्वागत कर खूब वाह-वाही लूटी और लोगो ने पीठ थप थपाई. यह कार्यक्रम जैसे ही ख़त्म हुआ वैसे ही बसपा नेता वृन्दावन सिंह सिकरवार ने २ अक्टूबर को प्रातः ११ बजे gymc क्लब में क्षत्रिय मिलान समारोह का आयोजन करने का एलान कर दिए इस कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद ज्योतरादित्य सिंधिया , संत कृपाल सिंह महाराज समेत कई नेताओ को आमंत्रित किया है श्री सिकरवार भी इस आयोजन को करके अपनी ताकत दिखाएंगे .

Share This News :