Homeखास खबरे,वायरल न्यूज़,
पत्नी ने बना दी भिंडी की सब्जी तो पति ने कर ली आत्हत्या

राजस्थान के जयपुर में 22 वर्षीय युवक ने पत्नी से सब्जी को लेकर हुए विवाद के बाद आत्महत्या कर ली। यह घटना शहर के कृष्ण विहार इलाके की है और युवक मूल रूप से बंगाल का रहने वाला बताया जा रहा है। 

कृष्ण विहार में विशाल नामक युवक अपनी पत्नी निर्मला के साथ किराए के मकान में रह रहा था। आत्महत्या के बाद ज्योति नगर पुलिस थाने की सब इंस्पेक्टर ने बताया कि शुक्रवार रात निर्मला ने सब्जी में भिंडी बनाई। इसके बाद दोनों के बीच सब्जी को लेकर विवाद हो गया।

शनिवार सुबह सोकर उठने के बाद निर्मला को अपने पति का शव पंखे से लटकता दिखा। उसके बाद निर्मला ने नजदीकी पुलिस थाने में घटना की जानकारी दी। 

उसने पुलिस को बताया कि उसके पति को नशे की लत लगी हुई थी, इसी वजह से वह कोई नौकरी भी नहीं करता था। वहीं, इसके बाद पुलिस ने कहा कि यह सुसाइड पारिवारिक कलह की वजह हुआ है।

पुलिस अधिकारी गुमान सिंह का कहना है कि विशाल लगातार कोई नौकरी की तलाश में था। अभी तक हमें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। वहीं, पुलिस ने पत्नी के बयान को दर्ज कर लिया है और पहली नजर के आधार पर आत्महत्या का केस मानकर जांच कर रही है। 

Share This News :