Homeखास खबरे,वायरल न्यूज़,
दो करोड़ की सुपरकार को गाजर समझ बैठा गधा और फिर...

जर्मनी के एक शहर में अजीबोगरीब घटना घटी है। दरअसल, यहां एक à¤—धे ने तकरीबन दो करोड़ की कार का कुछ हिस्सा चबा लिया। à¤®à¤¾à¤¨à¤¾ जा रहा है कि गधा भूखा था और वह कार के रंग की वजह से उसे गाजर समझ बैठा था।

एक अंग्रेजी वेबसाइट में छपी खबर के अनुसार, कार के मालिक को चपत लगने के बाद उसने कोर्ट में केस कर दिया। कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते गधे के मालिक पर जुर्माना लगाया है। उसपर साढ़े चार लाख रुपये कार के मालिक को देने को कहा गया।

हालांकि, गधे के मालिक ने इस रकम का भुगतान देने से इंकार कर दिया। मालिक का कहना है कि कार चलाने वाले को गाड़ी सही जगह पार्क करनी चाहिए थी। 

वहीं, कार चला रहे शख्स का कहना है कि मैंने कार के अंदर से देखा कि कोई मेरे कार को चबा रहा है। मुझे गधे के कान दिखाई दिए। ध्यान से देखने पर पता चला कि गधा कार को चबा रहा था। 

Share This News :