Homeखास खबरे,
56 इंच का सीना नहीं, 56 इंच की सोच है हमारीः कन्हैया

कोलकाता। जेएनयू छात्र नेता कन्हैया कुमार ने गुरुवार को कोलकाता में एक कार्यक्रम के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला। कन्हैया कुमार ने कहा कि हमारे पास 56 इंच का सीना तो नहीं लेकिन 56 इंच से बड़ी सोच है। उन्होंने कहा कि भारत पहले गरीब देशों का प्रतिनिधि होता था और अब अमीर देशों का चमचा है।

कार्यक्रम के दौरान कन्हैया ने कहा कि मोदी जी नाटक अच्छा करते हैं बोलते हैं दलित को मत मारिए मुझे मारिए और त्रिलोकपुरी के दंगों में दलितों को मुसलामानों के खिलाफ खड़ा कर दिया। देशद्रोह के केस से जूझ रहे कन्हैया ने कहा कि हम देश के खिलाफ नहीं हैं हमारी लड़ाई राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ के खिलाफ हैं। जब हम संघ के खिलाफ बोलते हैं तो हम पर देशद्रोह का मामला दर्ज हो जाता है।

Share This News :