Homeखास खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
दतिया में है गंगा जमुनी तहजीब: डाॅ. मिश्र

दतिया । जनसंपर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र गम के त्यौहार मोहर्रम के अवसर पर किला चैक पहुंचकर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर उन्होंने ताजियादारों, अखाड़ों के उस्तादों और पट्ठों को पुरस्कार वितरित किए।
जनसम्पर्क मंत्री द्वारा प्रत्येक ताजिया व बुर्राक पर पहुंचकर जियारत की। इस दौरान विभिन्न अखाड़ों के पट्ठों ने करतब दिखाकर लोगों का मनमोहा। जनसम्पर्क मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र ने कहा कि दतिया मंे गंगा जमुनी तहजीब है। हिन्दू मुस्लिम एक दूसरे के त्यौहार मनाते है और उनमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लेते है। अवधेश नायक ने कहा कि जनसम्पर्क मंत्री ने दतिया में सामाजिक सदभाव बढ़ाया है। इसके लिए वह धन्यवाद के पात्र है।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न अखाड़ों के उस्तादों को पुरस्कृत किया गया तथा उनके पट्ठों को टी-शर्टें वितरित की गई। ताजियादार व बुर्राक बनाने वाले कलाकारों को भी पुरस्कार मिले। इस अवसर पर मौलाना तईब खान, सत्तार बाबा, इकबाल खान, डाॅ. सलीम कुरैशी, अशफाक खां, मुम्ताज खां, इम्तियाज खान, मम्मू किलेदार, तारिक किलेदार, रफीक राईन, वहीद खान एडवोकेट, अशफाक मोहम्मद, रशीद भाई, राहत अली जैदी के अलावा नगर पालिका अध्यक्ष सुभाष अग्रवाल, उपाध्यक्ष योगेश सक्सैना सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Share This News :