Homeखास खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
महात्मा गांधी को नरोत्तम ने पुष्पांजली अर्पित की

दतिया । राज्य के जल संसाधन, जनसम्पर्क एवं संसदीय कार्य विभाग मंत्री डाॅ. नरोत्तम मिश्र द्वारा महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर दतिया पुरानी सब्जी मंड़ी के पास गांधी पार्क पहुंचकर गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजली अर्पित की। 
उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी हम सब के प्रेरणा स्त्रोत है। उनके द्वारा जो स्वच्छता अभियान चलाये गए थे उन्हें आज भारत के प्रधानमंत्री स्वच्छता अभियान के रूप में आगे बढ़ा रहे है। इस अवसर पर विक्रम सिंह बुन्देला, पंकज शुक्ला, गोविन्द ज्ञानानी, श्रीतमी रजनी प्रजापति, हरीओम सिंह यादव, गौरव दांगी, मनमोहन तिवारी, गुड्डी साहू, श्रीमती कुसुम त्रिपाठी, विपिन गोस्वामी, राजू त्यागी, भूरे चैधरी, कुमकुम रावत आदि उपस्थित रहे।

Share This News :