Homeदेश विदेश ,
जम्मू के हीरानगर सेक्टर में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम

कठुआ। सीमा सुरक्षा बल ने जम्मू के हीरानगर के साथ लगती भारत पाक सीमा पर आतंकियों के बड़े प्रयास को विफल बना दिया है। हीरानगर के बोबिया सेक्टर के साथ लगती सीमा के उस पार पाकिस्तान स्थित लाचिंग पेड से छह आतंकियों के एक दल ने बीती बुधवार देर रात ने भारतीय क्षेत्र में घुसने का असफल प्रयास किया।

सीमा सुरक्षा बल ने आतंकियों के घुसपैठ के प्रयास को विफल बनाते हुए फायरिंग करते हुए उन्हें वापस भागने पर मजबूर कर दिया। जिसके चलते सभी छह आतंकी वापस पाकिस्तान भागने पर मजबूर हो गए। बीएसएफ की सतर्कता से घुसपैठ का एक बड़ा प्रयास विफल हुआ है।

जानकारी के अनुसार सीमा पर तैनात सीमा सुरक्षा बलों को देर रात सीमा के पार से आतंकियों के दल के घुसने की आहट महसूस हुई। जिसके बाद बल ने उन्हें वहीं रुकने के लिए ललकारा, लेकिन आतंकियों का दल ललकारने के बाद भी घुसपैठ के प्रयास में था।

जिसके बाद बल ने फायरिंग करके उन्हें वहां से भागने पर मजबूर कर दिया। हालांकि आतंकियों के दल ने भी जवाबी फायरिंग की। करीब 20 मिनट तक जारी फायरिंग के दौरान बीएसएफ ने सभी को वापस पाकिस्तान क्षेत्र में खदेड़ दिया।

Share This News :