Homeअपना मध्यप्रदेश,
सांसद डॉ. भागीरथ प्रसाद द्वारा सत्यदेव कटारे के निधन पर शोक।

सांसद भिण्ड डॉ. भागीरथ प्रसाद द्वारा मध्य प्रदेश विधान सभा में प्रतिपक्ष के नेता श्री सत्यदेव कटारे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। श्री कटारे अपनी प्रतिभा कर्त्तव्यनिष्ठा के बल पर साधारण परिवार से निकल कर प्रदेश के बड़े नेता बने। मध्य प्रदेश के गृह एवं खाद्य मंत्री रहे। उन्होंने अपनी मिलनसारिता एवं साफगोई से सबको प्रभावित किया। वे प्रतिपक्ष के प्रभावी एवं कर्मठ नेता बने ।

हमलोग एक ही क्षेत्र के निवासी होने के कारण विगत 30 वर्षों से घनिष्ठ संपर्क में रहे। राज्य सरकार में प्रमुख सचिव रहते हुए मुझे सदैव आदर दिया। उनकी सहजता एवं कर्तव्य के प्रति लगन एवं परिश्रम अनुकरणीय है। भिण्ड जिले ने आज एक बहुत बड़ा नेता खो दिया है । उनके असामयिक निधन पर मैं हार्दिक श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ ।

Share This News :