Homeअपना शहर ,slider news,
नेताओं का जमघट लगेगा रामकथा में

मुन्ना भैया की श्रीराम कथा आजकल राजनैतिक गलियारों में वाह-वाही लूट रही है। शुभारंभ रविवार को कलश यात्रा से हो चुका है। मुन्ना भैया भी खुद दो दिन अभी शहर में रहकर मां कनकेश्वरी के मुखारबिंद से कथा का रसपान करेंगे।
चर्चा है कि हाईप्रोफाइल श्रीराम कथा में भोपाल और दिल्ली तक के नेताओं की फौज शिरकत करेगी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भाजपा प्रभात झा, राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय, केन्द्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत सहित दिल्ली से भी कई केन्द्रीय मंत्री व नेता आएंगे। पहले दिन राज्य की नगरीय प्रशासन मंत्री माया सिंह ने कथा में पहुंचकर मां से आर्शीवाद लिया। हालांकि मंत्री जयभान सिंह पवैया की शहर में उपस्थिति के बाद भी श्रीराम कथा के शुभारंभ में अनुपस्थिति रही।

Share This News :