Homeखास खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
ज्योतिरादित्य ने प्रियदर्शिनी को देखते ही दिल दे दिया था, प्रियदर्शिनी देश की 50 खूबसूरत महिलाओं में शामिल

प्रियदर्शिनी देश की सबसे खूबसूरत राजकुमारियों में शामिल की जाती हैं. फेमिना ने उन्हें 2012 में देश की 50 सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल किया था.2008 में प्रियदर्शिनी को बेस्ट ड्रेस्ड हॉल ऑफ फेम लिस्ट में भी शामिल किया गया.प्रियदर्शिनी  और ज्योतिरादित्य की पहली मुलाकात 1991 के दिसंबर महीने में हुई. यूएस रिटर्न सिंधिया और मुंबई की रहने वाली प्रियदर्शिनी की ये पहली मुलाकात थी.ज्योतिरादित्य ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्‍होंने प्रियदर्शिनी को देखते ही दिल दे दिया था.दिसंबर 1994 में दोनों की शादी हुई. प्रियदर्शिनी ने मुंबई के फोर्ट कॉन्वेंट स्कूल से और सोफिया कॉलेज से पढ़ाई की है.

Share This News :