Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
केंद्रीय मंत्री तोमर मेरे साथ हैं : धीर सिंह

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) : राजपूत हितकारिणी सभा के अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ रहे बीजेपी नेता धीर सिंह तोमर ने कहा है कि इस चुनाव में केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर मेरे साथ हैं । संत जी पर आरोप लगाते हुए श्री तोमर ने कहा कि उन्होंने समाज को जोड़ने की जगह तोड़ने का काम किया है । समाज की इस संस्था को दुकान बनाकर रख दिया है । 23 साल से समाज के हित मे क्या किया बताएं । उधर संत जी ने कहा है कि बे चुनाव नही लड़ना चाहते थे , समाज के आग्रह पर चुनाव लड़ रहा हूं । मेरे ऊपर जो भी आरोप लगाये जा रहे हैं बे सभी बेबुनियाद हैं । हमने एक नही सभी समाजो के हित मे काम किया है और कर रहे हैं ।संत जी के समर्थकों ने कहा कि बे सत्ता या नेताओं से डरने बाले नही हैं।
 
 

Share This News :