Homeदेश विदेश ,slider news,
कैबिनेट की बैठकों में अब मंत्रि‍यों को फोन ले जाने की अनुमति नहीं

नई दिल्‍ली। महत्‍वपूर्ण नीतिगत मामलों और न‍िर्णयों पर संवेदनशील जानकारियों को लीक होने से रोकने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मंत्रि‍यों के लिए एक निर्देश जारी किए है जिसमें कहा गया है कि कैबिनेट की बैठकों के लिए वे स्‍मार्टफोन्‍स या अन्‍य मोबाइल फोन साथ न लाएं। सरकार को डिवाइसेस के हैक होने की संभावना का भी डर है।

आपको बता दें कि ब्रिटेन में कैबिनेट मीटिंग्‍स में मोबाइल फोन पर पहले से ही प्रतिबंध है। लेकिन यह पहली बार है जब भारतीय सरकार ने ऐसा कदम उठाया है। सरकार ने हाल ही में एक सर्कुलर जारी किया जिसमें कहा गया 'यह निर्णय लिया गया है कि स्‍मार्टफोन्‍स/मोबाइल फोन्‍स की अब कैबिनेट/कैबिनेट समितियों के बैठकों में लाने की अनुमति नहीं होगी।'

Share This News :