Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
मुँह बोली बहन श्रीमती जैनब बाई ने किया मंत्री पवैया का तिलक

ग्वालिय ( विनय शर्मा  ) :  à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ के उच्च शिक्षा एवं लोक सेवा प्रबंधन मंत्री  à¤œà¤¯à¤­à¤¾à¤¨ सिंह पवैया को गरीब परिवार की बहन श्रीमती जैनब बाई ने भाईदूज के मौके पर उनके निवास सेवापथ पर पहुँचकर टीका किया। 
भाईदूज को  à¤ªà¤µà¥ˆà¤¯à¤¾ को माधवगंज, बापूदण्डी की गोठ में रहने वाली गरीब परिवार की 70 वर्षीय विधवा मुँहबोली मुस्लिम बहन श्रीमती जैनब बाई ने उनके निवास सेवापथ पर पहुँचकर टीका किया एवं मुँह मीठा कराया। श्रीमती जैनब बाई पिछले 40 वर्षों से श्री जयभान सिंह पवैया को टीका कर बहन होने का धर्म निभा रही है। 
बाबरी ढांचा ढहने के बाद 1993 में बजरंग दल के प्रमुख नेता बापूदण्डी की गोठ स्थित  à¤ªà¤µà¥ˆà¤¯à¤¾ के निवास पर उनकी अनुपस्थिति में पड़े सीबीआई छापे के दौरान उनकी यही मुस्लिम बहन दीवार बनकर दरवाजे पर खड़ी हो गई और सीबीआई को घर के अंदर प्रवेश करने से रोक कहा आपको अंदर नहीं जाने दूँगीं। यह वाकया सीबीआई अधिकारियों को आश्चर्य में डालने वाला था। 
 à¤ªà¤µà¥ˆà¤¯à¤¾ के निवास पर आज जब मीडिया ने श्रीमती जैनब बाई से सवाल किया कि वे यह जानती हैं कि  à¤ªà¤µà¥ˆà¤¯à¤¾ बजरंग दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे हैं और हिंदुत्ववादी नेता हैं। जैनब बाई ने कहा कि मुझे फक्र है मेरे भाई हर समय देश की इज्जत की लड़ाई लड़ते हैं और हमारे गरीब परिवार को सदा सहारा बने हैं। वे हिंदू नेता हैं मगर हमारे लिये अच्छे इंसान भी हैं। 

Share This News :