Homeराज्यो से ,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
सिंधिया ने साधा निशाना और लिखा शिवराज जी आंखे खोलिए और सच का सामना कीजिए

भोपाल। à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मंगलवार को अमेरिका में भाषण के दौरान मप्र की सड़कों को अमेरिकी सड़कों से बेहतर बताया। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है। à¤ªà¥‚र्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ट्वीटर पर लिखा है कि 'कोई इनकी आंखों से पट्टी उतारे - शिवराज जी आंखे खोलिए और सच का सामना कीजिए, ये है हकीकत। à¤®à¤ªà¥à¤° कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव ने ट्वीट कर कहा कि 'सीएम शिवराज झूठ बोल रहे हैं।' उन्होंने शिवराज सिंह के क्षेत्र बुधनी की सड़क का वीडियो डालकर यह लिखा है।उन्होंने यह भी लिखा है कि मप्र सरकार सड़क पर उतरेगी तभी तो जान पाएगी कि मप्र की सड़कें बेहतर हैं या वॉशिंगटन की। अरुण यादव ने भावांतर योजना पर भी निशाना साधा है और लिखा है कि 'अमेरिका यात्रा हो गई हो तो इधर ध्यान दीजिए, अन्नदाता त्रस्त है।मप्र विधानसभा में विपक्ष के नेता अजय सिंह ने ट्वीट कर लिखा है कि 'शिवराज सिंह ने दो दिन में दो झूठ बोले हैं। पहला पहला मध्यप्रदेश में 50 हजार रुपए तक किसानों को होगा नगद भुगतान होगा। दूसरा - मध्यप्रदेश की सड़कें अमेरिका से अच्छी हैं।

Share This News :