Homeराज्यो से ,खास खबरे,slider news,
आगरा में सीएम योगी, हेलीकॉप्टर से किया ताज का दीदार, परिसर में लगाई झाड़ू

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा पहुंच चुके हैं। सबसे पहले उन्होंने नगला पैमा में रबर चैक डैम स्थल का निरीक्षण किया।  à¤‡à¤¸à¤•े बाद ताजमहल के पीछे स्थित गांव कछपुरा के प्राथमिक विद्यालय में पहुंचे। यहां करीब 69 करोड़ रुपये की योजना का लोकार्पण सीएम ने किया। à¤•छपुरा से सीएम ताजमहल पश्चिमी गेट पर पहुंचे। यहां पार्किंग स्‍थल पर झाड़ू लगाकर उन्होंने स्वच्छता का संदेश दिया। उनके साथ उपमुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा, पर्यटन मंत्री रीता बहुगुणा जोशी, पशुधन मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल, आगरा के सांसद डा. रामशंकर कठेरिया, फतेहपुरसीकरी के सांसद चौधरी बाबूलाल और आगरा के सभी नौ विधायक भी हैं।सीएम आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर में ताजमहल के पीछे स्थित गांव नगला पैमा में पहुंचे। इससे पहले उनका हेलीकॉप्टर ताजमहल के ऊपर उड़ा और मुख्यमंत्री ने हेलीकॉप्टर से ताजमहल का दीदार किया।

Share This News :