Homeराज्यो से ,खास खबरे,slider news,
मन की बात में मोदी ने किया पटेल का गुणगान, नेहरू-इंदिरा को भी किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात कार्यक्रम के 37वीं एपिसोड की शुरुआत करते हुए छठ पर्व की महिमा का बखान करते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति संरक्षण का पर्व है. इसमें छठ से घाटों की सफाई करते हैं. यह उगते और डूबते सूर्य की वंदना का पर्व है.

खादी के प्रति देशवासियों के लगाव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मन की बात में देशवासियों से खादी को अपनाने की अपील का असर दिख रहा है. धनतेरस के दिन दिल्ली के एक खादी स्टोर से 1.2 करोड़ की रिकॉर्ड खरीददारी हुई है. यह खादी फॉर नेशन से खादी फॉर ट्रांसफॉर्मेशन का समय है.

उन्होंने कहा कि एक सज्जन ने हमसे पूछा है कि क्या हमारे घर की मिठाई देश के जवानों तक पहुंचा सकते हैं? इस पर प्रधानमंत्री ने कहा कि मेरे लिए दिवाली एक विशेष मौका लेकर आई और जवानों के साथ दिवाली मनाने का मौका मिला. जवानों के साथ दिवाली मनाना अविस्मरणीय रहा. जवानों के संघर्ष और त्याग के देशवासियों की तरफ से जवानों का आदर करता हूं. जब भी हमें मौका मिले, उनकी गौरव गाथा हमें सुननी चाहिए.

मोदी ने कहा कि हमारे जवान दुनिया भर में शांति स्थापित करने के लिए काम कर रहे हैं. विश्व में शांति स्थापित करने के लिए यूएन के प्रयासों को मानता है. पूरा विश्व हमारे लिए परिवार की तरह है. भारत यूएन मिशन में सक्रिय भागीदारी करता रहा है. हमारे संविधान और चार्टर की शुरुआत 'वी द पीपल' के साथ होती है.

प्रधानमंत्री ने यूएन मिशन में भारत की सक्रिय भागीदारी के बारे में बात की. भारत के 18 हजार सैनिकों ने यूएन शांति मिशन में हिस्सा लिया है और अभी 7 हजार जवान यूएन मिशन में हिस्सा ले रहे हैं.

एक सज्जन ने अपने संदेश के माध्यम से कहा कि 14 नवंबर को प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिन मनाया जाता है. लेकिन, उसी दिन विश्व डायबिटीज डे मनाया जाता है. इस चुनौती से निपटने के लिए हम क्या कर सकते हैं. इस पर प्रधानमंत्री ने बाल दिवस की शुभकामनाएं दी और कहा कि हमारी शारीरिक सक्रियता कम हुई है, बस जरूरत है छोटी-छोटी चीजों को करने की, इसको कंट्रोल कर सकते हैं. खुले मैदान में खेलें, पूरा परिवार के साथ वॉक करें. युवा मित्र योग करें. यह कोई भी किसी भी उम्र में किया जा सकता है. डायबिटीज कंट्रोल करने में योग बहुत प्रभावी है.

Share This News :