Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
भाजपा में गुट बाजी चर्म पर , तोमर , पबेया अनूप में नहीं बैठ रही है ....

 à¤—्वालियर ( विनय शर्मा ) :  इनदिनों बीजेपी में सब कुछ ठीक नही चल रहा है ।गुटबाजी चर्म पर है। किसी भी बड़े नेता की आपस मे नही बन रही है । एक दूसरे के कार्यक्रमों से भी दूरी बनाकर चल रहे हैं । बात करें मंत्री जयभान सिंह पवैया के कार्यक्रमों की , इन्होंने दो कार्यक्रम गोबर्धन पूजा और दीपाबली मिलन समारोह आयोजित किये । इन दोनों कार्यक्रमों में मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह तोमर नहीं पहुंचे । तरह ,तरह की बातें हो रहीं हैं । केंद्रीय मंत्री श्री तोमर समर्थकों का कहना है कि दीपाबली का कर्यक्रम पार्टी की लाइन से हटकर किया ,इस कारण श्री तोमर ने दूरी बनाकर रखी। उधर संसद अनूप मिश्रा समर्थकों ने अन्नकूट का आयोजन किया , जिसमे बड़ी संख्या में बीजेपी के बे लोग शामिल हुए जिनकी कहीं पूंछ परख नही हो रही है। बड़े नेताओं को इस कार्यक्रम में निशाने पर लिया गया ओर कहा कि मंत्रियों के कारिंदे फील गुड में हैं , हम चुनाव में काम करें बाद में कोई मिलता न सुनता है । बरहाल अपनी ढपली अपना राग को चरितार्थ करते हुए सभी गुट काम कर रहे हैं । चाटुकारो की चमक दिनोदिन बढ़ रही है और चुनाव के समय इधर उधर गायब हो जाते हैं । कार्यकर्ताओं का कहना है कि दोगले लोग मजे कर रहे हैं। बीजेपी नेताओं की गुट बाजी आने बाले समय के लिये ठीक नही है ।

Share This News :