Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
प्रदीप के गीतों ने समा बंधा

ग्वालियर। अग्रवाल परिवार स्नेह समिति हरीशंकरपुरम द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी हरीशंकरपुरम के ए ब्लॉक स्थित पार्क में अग्रबंधुओं का दीपावली मिलन समारोह (सामूहिक अन्नकूट)का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही मेधावी चार छात्र-छात्राओं को मेरिट के आधार पर चयन कर प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर अतिथियों में समाज के वरिष्ठ जन श्री मुन्नालाल गर्ग, केदारनाथ गर्ग, आर बी एल गुप्ता, आर सी बंसल एवं प्रकाश अग्रवाल मौजूद थे। इन अतिथियों ने मेधावी छात्र-छात्राओं (आईआईटी, आईटी , मेडीकल एवं अन्य)का मेरिट के आधार पर चयन कर अपने हाथों से सम्मानित किया। इस अवसर पर समाज के लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर दीपावली की शुभकामनाएं दी। समिति सदस्यों ने भी फिल्मी गीत सुनाए। अतिथियों का स्वागत अशोक गर्ग, सुनील अग्रवाल, सुरेशचन्द्र गुप्ता, संजय गर्ग, सीताराम गर्ग, जीएस अग्रवाल, राजीव गर्ग, मुकेश बंसल, गिर्राज सिंघल, रिंकू अग्रवाल आदि ने किया।
इस अवसर पर समाज के राजेश ऐरन , विनय अग्रवाल एवं पार्षद डॉ. सतीश सिंह सिकरवार एवं सतीश यादव विशेष रूप से मौजूद रहे। इस अवसर पर तीन लकी ड्रॉ निकाल कर पुरस्कार बांटे गए। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप गर्ग एवं आरके अग्रवाल ने किया। इस समारोह में हरीशंकरपुरम के साथ ही माधव नगर, चेतकपुरी, विजयानगर, बसंत विहार, गंगाविहार, पंत नगर, सरस्वती नगर, कर्मचारी आवास कालोनी सहित आस पास के अग्र परिवार मौजूद रहे।

Share This News :