Homeअपना शहर ,slider news,
समझौते के लिए बुआ से हुई है बात मीडिएटर नियुक्त करें : ज्योतिरादित्य

ग्वालियर .सिंधिया परिवार की संपत्ति के विवाद को लेकर चल रहे मामले में सांसद à¤œà¥à¤¯à¥‹à¤¤à¤¿à¤°à¤¾à¤¦à¤¿à¤¤à¥à¤¯ सिंधिया à¤•ी ओर से कोर्ट में आवेदन पेश किया गया है। इसमें कहा कि बुआ यशोधरा राजे सिंधिया के साथ 7 अक्टूबर को नई दिल्ली के होटल ताज मानसिंह में सुबह 10 बजे मेरी बैठक हुई थी। इसमें वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी, रायन करंजेवाला भी थे। बैठक में समझौते को लेकर विचार-विमर्श हुआ। साथ ही निर्णय लिया गया कि आगामी सप्ताह के अंत में फिर बैठक करेंगे।लेकिन किन्हीं कारणों से बैठक नहीं हो सकी। समझौते के लिए अधिवक्ता संजय द्विवेदी पूर्व में मीडिएशन का कार्य कर चुके हैं। इसलिए उन्हें पुन: मीडिएटर नियुक्त किया जाए, ताकि समझौते के रास्ते हम आगे बढ़ सकें। मैं समझौता करने के लिए तैयार हूं।अपर सत्र न्यायाधीश सचिन शर्मा की कोर्ट ने ज्योतिरादित्य सिंधिया की ओर से पेश आवेदन को रिकाॅर्ड पर ले लिया। वहीं समझौते के मामले में अन्य पक्षकारों से अगली सुनवाई तक जवाब तलब किया है। à¤¸à¤¾à¤¥ ही मंत्री यशोधरा राजे व अन्य की ओर से पूर्व में पेश आवेदन में कहा गया था कि ज्योतिरादित्य सिंधिया अब पहले की तरह व्यस्त नहीं है। इसलिए उनके बयान लेने के लिए कोर्ट कमिश्नर नियुक्त करने की जरूरत नहीं है। उन्हें बयान के लिए कोर्ट में बुलाया जा सकता है। कोर्ट ने इस आवेदन पर ज्योतिरादित्य सिंधिया से जवाब तलब किया है।

Share This News :