Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
युवराज सहित 7 हस्तियों को आईटीएम देगा मानद उपाधि

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) : शिक्षा के क्षेत्र में नित नए आयाम स्थापित कर रहे आईटीएम यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह (कन्वोकेशन) जल्द ही होने जा रहा है। पिछले वर्ष की तरह इस बार भी इस विशाल आयोजन में राजनीति, खेल, मनोरंजन व सामाजिक क्षेत्र की जानी-मानी हस्तियां शिरकत करने शहर आ रही हैं। इनमे से कई विभूतियों को अपने क्षेत्र में किए गए विशिष्ट कार्यों के लिए यूनिवर्सिटी की तरफ से मानद उपाधि प्रदान की जाएगी। 18 नवंबर को होने वाले दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य आवासीय एवं शहरी मामले मंत्री हरदीप सिंह पुरी उपस्थित दर्ज कराएंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मप्र राज्य शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया मौजूद रहेंगे। यह आयोजन आईटीएम के सिथौली स्थित प्रदेश के पहले मुक्ताकाश मंच नाद एम्फीथियेटर में होगा।
आईटीएम यूनिवर्सिटी, दीक्षांत समारोह में देश की ऐसी सात चुनिंदा हस्तियों को मानद उपाधियां (ऑनरिस कोजा) भी प्रदान कर रहा है, जिन्होंने अपने क्षेत्र में नए व विशिष्ट कीर्तिमान स्थापित किए है। इन हस्तियों में रेमाॅन मैग्सेसे अवार्डी प्रख्यात लेखिका एवं डेमोक्रेटिक ट्रांसपेरेसी व सोशल एक्टिविस्ट अरूणा राॅय, कवि व कला आलोचक अशोक वाजपेई, अंतरिक्ष वैज्ञानिक व इसरो के चेयरमैन पद्मश्री डाॅ एएस किरण कुमार, सिने निर्देशक, फिल्म लेखक व निर्माता पद्मश्री गोविंद निहलानी, पूर्व डायरेक्टर जनरल सीएसआईआर पद्मविभूषण डाॅ रघुनाथ अनंत मशेलकर, वरिष्ठ पत्रकार व इंडिया टीवी के चेयरमैन पद्मभूषण रजत शर्मा, क्रिकेटर पद्मश्री युवराज सिंह के नाम शामिल हैं। इन्हें डीलिट/डीएससी/पीएचडी अवाड्र्स से सम्मानित किया जाएगा।
आईटीएम यूनिवर्सिटी का यह दीक्षांत समारोह तैत्रीय उपनिषद के सूत्र वाक्य सत्यं वद धर्मम चर, सच बोलो और नीति-सिद्धान्तों के अनुसार आचरण करोद्ध पर आधारित होगा। इस सूत्र वाक्य में निरन्तर अध्ययन करते रहने, सत्य का पता लगाने, उसूलों पर चलने और समाज की भलाई के लिए काम करते रहने की सीख दी गई है। दीक्षांत समारोह इसी सूत्र वाक्य पर केन्द्रित होगा। आमतौर पर यूनिवर्सिटीज के दीक्षांत समारोहों में अतिथियों से लेकर टीचर्स और स्टूडेंट्स तक को काले गाउन और हुड्स की पहनाने की पश्चिमी परंपरा रही है।
आईटीएम यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में इस परंपरा में थोड़ी तब्दीली की गई है। ये गाउन भारतीय सांस्कृतिक परंपरा से जुड़े दिखेंगे, जो पूरी तरह से रंग-बिरंगे और भारतीय रंगों में रंगे होंगे। इन्हें छह खास रंगों-मैहरुन, गोल्डन यलो, ग्रीन, रॉयल ब्लू, डार्क ग्रे और नेवी ब्लू रंगों में बनाया गया है। इन गाउन्स की खासियत ये है कि इनके पिछले भाग पर एम्ब्रायडरी से आईटीएम यूनिवर्सिटी लिखा गया हैं जबकि सामने वाले भाग पर ज्योग्राफिकल एवं आर्किटेक्चरल डिजाइन्स हैं। इसी तरह हुड्स पर भी एम्ब्रायडरी से असतो माँ सदगमय मंत्र अंकित है।

Share This News :