Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
कोन कराएगा गरीब कन्याओं के पीले हाथ

ग्वालियर  ( विनय शर्मा ) : नर सेवा ही नारायण सेवा है , इस मूल मंत्र को आत्मसात करते हुए बीजेपी नेता ,पार्षद ओर जन उत्थान न्यास के अध्यक्ष डॉक्टर सतीश सिंह सिकरवार ने अनेक सामाजिक कार्य हाथ मे लिये हैं , जिसमें सबसे बड़ा कार्य गरीब कंन्यायों के पीले हाथ करबाना है . बर्ष 2015 में 54 , बर्ष 2016 में 121 गरीब कंन्यायों का निःशुल्क बिबाह करबाए । बर्ष 2017 में 251 गरीब कंन्यायों का विबाह कराने का संकल्प लिया है । फुलेरा दोज़ 17 फरबरी को यह आयोजन होगा । एक स्थान पर जब 251 जोड़े सात फेरे लेंगे तब भगबान अचल नाथ उन्हें आशीर्बाद देंगे और देवता ऊपर से फूलों की बर्षात करेंगे । इस आयोजन में बर, बधू के परिजनों से एक रुपये भी नहीं लिया जाता है । दोनों परिवारों 50 सदस्यों को मुफ्त भोजन की ब्यबस्था के अलाबा उपहारों में पलंग साथ मे कपड़े, अलमारी ,कूलर , 35 बर्तन , सोने ब चांदी की चीजें समेत कई उपहार दिये जाते हैं ।इसके अलाबा एक लकी ड्रॉ निकाला जाता है, जिसमे जीतने बाले जोड़े को इनाम में मोटरसाइकिल भेंट की जाती है ।आयोजन कटोराताल के सामने थीम रोड ओर रविशंकर हॉस्टल मैदान में होगा । आयोजन के सूत्रधार डॉक्टर सतीश सिंह सिकरबार के नेतृत्व में तैयारियां शुरू हो गईं हैं । विबाह पंजीयन के फार्म न्यास के ललितपुर कॉलोनी लश्कर, ग्वालियर स्थित कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं। फॉर्म भी निःशुल्क मिलेगा ।

Share This News :