Homeअपना मध्यप्रदेश,
जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा ने किया शोक व्यक्त

जनसंपर्क, जल संसाधन और संसदीय कार्य मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने ग्वालियर के वरिष्ठ नेता और समाजसेवी श्री रघुनाथ राव पापरीकर के निधन पर गहन शोक व्यक्त किया है। उनकी आयु करीब 100 वर्ष की थी। मंत्री डॉ. मिश्रा ने कहा कि श्री पापरीकर ने आजीवन पीड़ित लोगों की सहायता का कार्य किया।

जनसंपर्क मंत्री डॉ. मिश्रा ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करने और परिजन को यह दु:ख सहन करने की शक्ति देने की विनती की है।

Share This News :