Homeदेश विदेश ,
कश्मीर से अवैध कब्जा हटाए पाक: भारत

भारत ने पाकिस्तान को स्पष्ट शब्दों में कहा है कि वह कश्मीर के एक हिस्से से अपना अवैध कब्जा हटाए और मानवाधिकार उल्लंघन के नाम पर भारतीय क्षेत्र में दखल देना बंद करे।

भारत के संसद-सदस्य आरके सिंह ने कहा कि हम पाकिस्तान से साफ शब्दों में यह कहना चाहते हैं कि जम्मू-कश्मीर का पूरा क्षेत्र भारत का अविभाज्य अंग है। जम्मू-कश्मीर के लोग केंद्र और राज्य दोनों ही स्तरों की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भाग ले रहे हैं। सिंह अंतर संसदीय संघ की 135वीं बैठक में बोल रहे थे। इससे पहले उन्होंने पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकार उल्लंघन का सवाल उठाए जाने पर कहा कि कश्मीर की वर्तमान स्थिति के लिए सीमा पार से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद जिम्मेदार है।

सिंह ने कहा कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद का केंद्र तथा उसकी मातृभमि है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकी घोषित गुट वहां खुलेआम सक्रिय हैं। वह आतंकवाद का सामना करने के लिए मिल रही अरबों डॉलर की राशि का उपयोग अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आतंकवाद फैलाने के लिए कर रहा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भारत पर मानवाधिकारउल्लंघन का आरोप लगा रहा है, जबकि खुद उसके यहां बलूचिस्तान, उसके कब्जे वाले कश्मीर तथा खैबर पख्तूनवा में मानवाधिकारों का खुला उल्लंघन हो रहा है। इससे वह आंखें बंद किए हुए है। वहां के लोग न केवल आतंकवाद तथा जातीय संघर्ष, बल्कि आर्थिक शोषण के भी शिकार हैं।

 

Share This News :