Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
कांग्रेस को जिताकर स्वर्गीय कालूखेड़ा को दें सच्ची श्रद्धांजलि:सिंधिया

मुंगावली : कांग्रेस सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने एक विशाल जनाक्रोश रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को जिताकर स्वर्गीय महेंद्र सिंह कालूखेड़ा को सच्ची श्रद्धांजलि दें ।श्री सिंधिया ने राज्य सरकार पर हमला बोला और कहा कि सरकार सिर्फ घोषणाएं करती है । अटेर ओर चित्रकूट में भी बहुत घोषणाएं की ।मगर आज तक एक पर अमल नहीं किया । उन्होंने कहा कि किसान , व्यापारी ,गरीब और महिला विरोधी सरकार को उप चुनाव में उखाड़ फेंकें । श्री सिंधिया ने कहा कि हम ओर आप दुःख , सुख में साथ रहते हैं , लेकिन अब चुनाव में बे लोग आएंगे , जो आपके दुःख , सुख में कभी नही आय ।ऐसे लोंगों से साबधान रहने की जरूरत है ।बीजेपी झुटे सपने दिखती है और उसकी करनी ब कथनी में अंतर रहता है ।सभा मे बड़ी संख्या में लोग पहुंचे । à¤œà¤¨à¤¾à¤•्रोश सभा में मुंगावली क्षेत्र के अलावा अनेक कांग्रेजन मौजूद थे जिनमें विधायक सर्वश्री इमरती देवी,हेमंत कटारे,डिगी राजा पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल,गोंविद राजपूत,तुलसी सिलावट,ब्रजराज चौहान,जिला कांग्रेस ग्वालियर के प्रवक्ता एवं पूर्व पार्षद आनंद शर्मा,जिला महामन्त्री उदल सिंह यादव एवं बसंत शर्मा,प्रदेश कांग्रेस सचिव उदयवीर सिंह,संजय शर्मा (महलगांव) कांग्रेस प्रवक्ता वीरेंद्र यादव एवं दिनेश शर्मा,पार्षद राजेश भदोरिया, मितेंद्र सिंह यादव,पूर्व पार्षद गुड्डू वारसी,हरिओम शर्मा (मुरैना) ब्लॉक अध्यक्ष अनिल गुप्ता,संतोष शर्मा,कमल कुशवाह,शीतल अग्रवाल,सरमन राय,रामनरेश परमार,रमेश राजपूत सहित हजारों कांग्रेसजन मौजूद थे।

Share This News :