Homeअपना शहर ,slider news,
केंद्रीय मंत्री के निबास के सामने गड्ढों में भरा है पानी ,सड़क खस्ता हाल

केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर शहर विकाष के लिए पैसा और तमाम योजनाएं ला रहे हैं .शहर को स्मार्ट बनाने के लिए ताबड़ तोड़ मेहनत कर रहे हैं , मगर नगर निगम के अफसरों को उनके रेसकोर्स रोड स्थित २९ नम्बर बंगले के ठीक सामने गड्ढों में भरा पानी और टूटी फूटी सड़क नजर नहीं आ रही है .खास बात यह भी है की दस कदम दूर जेड़ो दफ्तर है . इन्हे गड्ढे और कहाँ पानी भरा है .यह कुछ भी नजर नहीं आता है .मंत्री जी के सामने गाडर बाली पुलिया मार्ग की भी हालत खस्ता है . इधर न देख कर कालोनाइजरों की सुबिधा के लिए सड़कें पहाड़ों पर बनबाई जा रहीं हैं .सीवर लाइने डलबाई जा रहीं हैं .मगर मंत्री जी के निवास के सामने हालात बद से बदतर हैं ,यह किसी को नजर नहीं आ रहा है .ऐसे में स्मार्ट होगा सबाल खड़े हो रहे हैं .इन दिनों शहर में चर्चा चल रही है की तत्कालीन आयुक्त अनय दुबेदी मेहनत कर पैसा एकत्रित किया ,लेकिन अब दोनों हाथों रंगाई - पुताई पर पैसा फूंका जा रहा है. पार्कों की फाइलें मोटी रकम की बन रहीं हैं .चहेतो को काम दिय जा रहे हैं . इस समय निगम में अंधेर नगरी चौपट राजा की तर्ज पर काम चल रहा है . जय श्री राम .

Share This News :