Homeखास खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
जब यह जोड़ी उतरेगी चुनाव प्रचार मैदान में

शिवपुरी जिले की कोलारस और अशोकनगर जिले की मुंगावली बिधानसभा के होने बाले उप चुनाव में कांग्रेस की प्रतिष्ठा दॉव पर लगी है .दोनों सीटें कांग्रेस के कब्जे में थीं . यह दोनों सीटें कांग्रेस बचाने पर जोर लगाएगी .अटेर और चित्रकूट उप चुनाव जीतने के बाद उत्शाहित है .कांग्रेस की नजर वर्ष २०१८ के चुनाव पर है . कोलारस और मुंगावली के उप चुनाव कांग्रेस के लिए करो या मरो की स्थिति है .कांग्रेस एक जुट होकर चुनाव लड़ रही है . कांग्रेस सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया का दोनों बिधान सभा में अच्छा खासा प्र्भाव है . हांलाकि कांग्रेस सूत्रों का कहना है की महारानी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया चुनाव प्रचार कर सकती हैं .महारानी बेहद लोकप्रिय हैं .लोकसभा चुनाव में दिनरात प्रचार करके मतदाताओं में अलग छाप छोड़ी थी .बे जिस गांव में जातीं लोग उनका पलक पॉंवड़े बिछाकर स्वागत करते . अगर महाराज और महारानी की जोड़ी चुनाव प्रचार में साथ उत्तर गई तो चुनाव की रंगत ही बदली नजर आएगी . कांग्रेस की ऒर से श्री सिंधिया के अलाबा सांसद कमल नाथ ,नेता प्रतिपक्छ अजय सिंह ,कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव , सांसद कांतिलाल भूरिया , पूर्व केंद्रीय मंत्री सुरेश पचौरी , कई बिधायक ऒर तमाम नेता चुनाव में मोर्चा सभालेंगे .

Share This News :