Homeअपना मध्यप्रदेश,
अमृत तथा राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना पर अमल में म.प्र. देश के अग्रणी राज्यों में

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने ली प्रगति वीडियो कान्फ्रेंसिंग
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने प्रगति वीडियो कान्फ्रेंसिंग में आज मध्यप्रदेश में राष्ट्रीय महत्व की योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा की। समीक्षा में राष्ट्रीय कृषि बाजार योजना में विभिन्न राज्य की कृषि उपज मंडी समितियों और मंडी प्रांगणों को जोड़ कर संपूर्ण देश के लिए एक इलेक्ट्रॉनिक ट्रेडिंग प्लेटफार्म स्थापित करने की जानकारी प्राप्त की गयी। प्रदेश में छोटे शहरों और कस्बों में बुनियादी सुविधाएँ विकसित करने के लिए चलाई जा रही 'अमृत'' और 'राष्‍ट्रीय कृषि बाजार योजना'' के क्रियान्वयन की सराहना हुई।

कान्फ्रेंसिंग में बताया गया कि दोनों योजनाओं के क्रियान्वयन में मध्यप्रदेश अग्रणी राज्यों में है । प्रदेश में राष्ट्रीय कृषि बाजार की स्थापना के लिए आवश्यक वैधानिक संशोधन किए जा चुके हैं। बीस कृषि उपज मंडियों में योजना का क्रियान्वयन जारी है।

वीडियो कान्फ्रेंसिंग में मुख्य सचिव श्री अन्टोनी डिसा ने योजना को अधिक व्यवहारिक और गतिशील बनाने के लिए साफ्टवेयर को क्षेत्रीय भाषाओं में विकसित करने, सर्वर की गति बढ़ा कर टेबलेट पर ट्रेडिंग की सुविधा उपलब्ध करवाने, वेयर हाउस तथा परिवहन में थर्ड पार्टी को शामिल करने तथा वाणिज्य व्यवसाय में आने वाली विधिक समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक व्यवस्था विकसित करने की आवश्यकता बताई।

Share This News :