Homeअपना शहर ,slider news,
नवबर्ष के जश्न में खूब लगे ठुमके

ग्वालियर। नववर्ष का आगाज हर वर्ग ने अपने-अपने तरीके से किया। आलम यह था कि 31 दिसंबर की शाम से ही हर कोई नए साल के जश्न में डूबा हुआ था। वहीं शहर के विभिन्न होटलों व रिसोटर्स में देर रात्रि तक चले जश्न में युवाओं ने जोरदार तरीके से नववर्ष का आगाज किया।
शहरवासियों ने नववर्ष के आगाज की विशेष तैयारियां कर रखी थीं, जिसके चलते बीती शाम से ही हर कोई उल्लास में डूबा नजर आया एवं हर किसी ने अपने-अपने अंदाज में नववर्ष का आगाज किया। इस अवसर पर यहां बच्चों व महिलाओं ने घर में ही पकवान बनाकर व पार्टी करके, तो बुजुर्गों ने मंदिरों में भगवान के दर्शन किए, जबकि नववर्ष के आगाज को लेकर सर्वाधिक उत्साह युवाओं में नजर आया। जिन्होंने होटलों, रिसोटर्स के साथ ही अपने निजी ठिकानों पर पार्टी मनाकर 31 को सेलीब्रेट किया। शाम से शुरू हुआ यह जश्न देर रात्रि तक चला। इस दौरान सुरप्रेमियों ने भी जमकर अपने कंठ तर किए। हालांकि इस दौरान किसी भी अप्रिय घटना को घटित होने से रोकने के लिए पुलिस प्रशासन भी खास मुस्तैद नजर आया। 
वहीं शहर के प्रमुख होटल रमाया, लैंडमार्क, बैम्बू रेस्टोरेंट आदि ने अपने ग्राहकों का मनोरंजन करने के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं। जिनमें लोगों ने लजीज व्यंजनों का लुत्फ लेने के साथ ही डीजे की धुनों पर थिरक कर एवं विभिन्न कॉम्पटीशन व गेम्स में भाग लेकर जमकर मस्ती की। वहीं रात्रि के ठीक 12 बजते ही लोगों ने केक काटकर उसे एक-दूसरे को खिलाकर नए साल की बधाई दी। नया साल आते ही केक काट कर आतिशबाजी की गई और कपल्स व फैमिली ने डीजे की धुन पर जम कर डांस किया। 

Share This News :