Homeअपना शहर ,slider news,
आर्य की सीट पर इनकी दावेदारी

चुनावी वर्ष के साथ अब राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी में महत्वकांक्षाओं का दौर भी चल पड़ा है, जिससे राजनीति à¤—र्मानें à¤²à¤—ी है। अविश्वास प्रस्ताव से हटाई गई इस ब्यूटीफुल भिंड जनपद अध्यक्ष का सपना विधायक बनने का है। उन्होंने भिंड में मंत्री की सीट पर अपनी सक्रियता लगातार बढ़ा रखी है। वैसे भी यह नेत्री मध्यप्रदेश में सबसे लोकप्रिय बनकर उभरी है। सोशल मीडिया में इन दिनों उन्हें काफी सर्च किया जाता है। à¤¯à¥‡ ब्यूटीफुल पूर्व भिंड जनपद अध्यक्ष कोई ओर नहीं बल्कि अविश्वास प्रस्ताव से हटाई गई संजू जाटव है, जिनके कारण आजकल भिंड की राजनीति गर्म है। यहां 2018 की बिसात बिछने लगी है। संजू का मन शुरू से ही गोहद की रिजर्व विधानसभा सीट से विधायक बनने का है। गोहद के वर्तमान विधायक शिवराज सरकार में मंत्री है। पिछले दो साल के कार्यकाल मे संजू ने गोहद में सक्रियता बढ़ाई है। अब जनपद अध्यक्ष की कुर्सी जाने के बाद वह लगातार यह अपना नेटवर्क सतर्क कर रही है। साथ ही अपने समर्थकों की मदद से अपनी दावेदारी पुख्ता करने के प्रयास में है। वह 2018 के समर में मंत्री की सीट से चुनावी समर में उतर जाये तो अचंभा नहीं होगा, क्योंकि उनका सपना तो एमएलए बनने का है। संजू दो साल पहले ही बसपा से भाजपा में आई थी।

Share This News :