Homeअपना शहर ,slider news,
चिड़िया घर में १८.५० लाख की विदेशी चिड़ियाँ आएंगीं

ग्वालियर के  चिड़िया घर में १८.५० लाख की विदेशी चिड़ियाँ आएंगीं .इसके लिए टेंडर हो चुके हैं .ग्वालियर सिटी स्मार्ट सिटी में शामिल है .शहर के साथ , साथ चिड़ियाघर को भी स्मार्ट बनाया जा रहा है .इस चिड़िया घर में हर प्रजाति के वन्य प्राणी हैं .सिंधिया रियासत काल में बने इस चिड़िया घर में नए ,नए वन्य प्राणी लाय जा रहे हैं .चिड़िया घर प्रभारी डॉक्टर उपेंद्र यादव ने बताया की विदेश से ज्यादातर चिड़ियाँ आना हैं.टेंडर हो चुके हैं और चिड़ियों की खरीददारी केंद्रीय चिड़ियाघर प्राधिकरण की देख रेख में होगी .उन्होंने बताया की देश में चार कम्पनी ही हैं जो विदेशों से चिड़ियाँ खरीदने का काम करती हैं.चिड़ियाघर में अनेक प्रजातियों की चिड़िया आएंगीं .

Share This News :