Homeदेश विदेश ,slider news,
ट्रंप ने कहा 'चुनाव रद्द करो और मुझे विजेता घोषित करो'!

वॉशिंगटन। अमेरिका के राष्ट्रपति पद के चुनाव की तारीख करीब आने के साथ ही बयानबाजियों का दौर अपने चरम पर है। अपने बयानों से सुर्खियां बटोरने वाले रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप का कहना है कि चुनाव रद्द कर उन्हें विजेता घोषित कर दिया जाना चाहिए। सीएनएन के हवाले से मिली खबर के मुताबिक उन्होंने बताया कि अभी फिलहाल अपने बारे में सोच रहा हूं। हमें चुनाव रद्द करने चाहिए और मुझे जिताना चाहिए।
ट्रंप ने हिलेरी के बारे में कहा कि उनकी राजनीति बहुत बुरी है। उन्होंने हिलेरी को कम ऊर्जावान बताते हुए उनका मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि हिलेरी के पास राष्ट्रपति बनने की 'ताकत या क्षमता' नहीं है। इसके अलावा चुनाव को 'धांधली' करार देते हुए ट्रंप ने कहा कि मीडिया और नेता उनके चुनाव अभियान को ध्वस्त करने के लिए षड्यंत्र कर रहे हैं।
उधर, फॉक्स न्यूज के बुधवार को जारी पोल के मुताबिक, हिलेरी ने ट्रंप के ऊपर तीन अंकों की बढ़त बनाई हुई है। पोल के मुताबिक, हिलेरी, ट्रंप के मुकाबले 49-44 से आगे हैं।

Share This News :