Homeअपना शहर ,slider news,
जेएएच में अल्ट्रासाउण्ड एवं एक्स-रे की वेटिंग को लेकर कमिश्नर हुए सख्त

ग्वालियर । जयारोग्य चिकित्सालय में अल्ट्रासाउण्ड और एक्स-रे में वेटिंग तथा मरीजों को दिक्कतों की शिकायतें निरंतर प्राप्त होने पर संभागीय आयुक्त बी एम शर्मा ने डीन मेडीकल कॉलेज को निर्देशित किया है कि तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर पिछले दो माह में जिन चिकित्सकों द्वारा जाँचें लिखी गई हैं, उनका परीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। à¤¸à¤‚भागीय आयुक्त बी एम शर्मा ने डीन मेडीकल कॉलेज से कहा है कि जयारोग्य चिकित्सालय में अल्ट्रासाउण्ड और एक्स-रे की जाँच अनावश्यक लिखे जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही हैं। इन शिकायतों की सत्यता की जाँच हेतु एक तीन सदस्यीय कमेटी गठित कर पिछले दो माह में जिन-जिन चिकित्सकों द्वारा जाँचें लिखी गई हैं उन सबका सूक्ष्मता से परीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। इस रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख किया जाए कि अनावश्यक रूप से जाँच तो नहीं लिखी गई है। चिकित्सकों द्वारा अनावश्यक रूप से जाँच लिखी जाना पाया जाए तो संबंधित चिकित्सक का नाम भी रिपोर्ट में स्पष्ट उल्लेख किया जाए। संभागीय आयुक्त बी एम शर्मा ने डीन मेडीकल कॉलेज को सम्पूर्ण जाँच 7 दिवस में पूर्ण कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के आदेश दिए हैं।संभागीय आयुक्त बी एम शर्मा को अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरण में लापरवाही की शिकायत मिलने पर उन्होंने डीन मेडीकल कॉलेज को अनुकम्पा प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट भेजकर जाँच करने के निर्देश दिए हैं। शिकायतकर्ता द्वारा तीन माह तक अनुकम्पा नियुक्ति प्रकरण मे कोई कार्रवाई न कर तीन बार निर्धारित प्रपत्र में आवेदन प्रस्तुत करने की बात कर प्रकरण वापस करने की शिकायत की गई है। अनुकम्पा प्रकरण में लापरवाही और शासकीय आदेशों की अवहेलना प्रतीत होती है। उक्त प्रकरण की जाँच भी 7 दिन में करने के निर्देश दिए गए हैं।

Share This News :