Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
नाराज श्रीमंत का दिल्ली कूच

ग्वालियर ( विनय शर्मा ) :  प्रदेश सरकार से बेहद नाराज कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया आज ग्वालियर से दिल्ली कूच कर गईं हैं ।दिल्ली में बे पार्टी नेताओं से मिलकर अपना दर्द बयां करेंगीं ।श्रीमन्त को झंडाबदन सूची से अलग रख है । शिवपुरी में उनके स्थान पर कलेक्टर झंडाबन्दन करेंगे ।इसी बात से बे नाराज हैं ।बताया गया है कि गुरुवार को श्रीमन्त सुबह छतरी पहुंची और स्वर्गीय राजमाता विजया राजे सिंधिया की पुण्यतिथि उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की ।इस मौके मंत्री माया सिंह , पर जिला अध्यक्ष देवेश शर्मा ,राकेश जादोंन,अभय चौधरी, डॉक्टर सतीश सिंह सिकरवार ,कमल माखीजनी , अबधेश कौरव , आदि मौजूद रहे ।इस कार्यक्रम के बाद श्रीमन्त दिल्ली रवाना हो गईं  ।

Share This News :