Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
शिक्षा सफलता की कुॅजी है: डॉ. सिकरवार

ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी के नेता और पार्षद डॉ. सतीश सिंह सिकरवार ने कहा हैं कि आमजन की हर समस्या का समाधान करवाया जायेगा। परिषद् से सड़क तक जनता को बुनियादीं सुविधायें उपलब्ध कराने के लिए संघर्ष करूंगा। यह बात उन्होनें वार्ड क्र. 19 के गंगा विहार, लव-कुश स्कूल के पास, शताब्दीपुरम में लगी जनचौपाल में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहीं। इस मौके पर रामानंन्द पण्डित, रणधीर भदौरिया, रतीराम राठौर, रामस्वरूप सिंह नरवरिया (बाबा), वीरेन्द्र सिंह कुशवाह, प्रेमनारायण दुबे मंचासीन रहे।
गंगा विहार, शताब्दीपुरम में डॉ. सिकरवार ने जनचौपाल लगाकर आम लोगों की समस्यायें सुनीं। डॉ. सिकरवार ने कहा कि शिक्षा ही एक मात्र ऐसा साधन जिससे आप अपने बच्चो के जीवन को सफल बना सकते है, शिक्षा ही जीवन में आदर्ष और नियमों का ज्ञान देती है और मनुष्य को जीवन में सही मार्ग एवं तरक्की प्रदान करती है। इस अवसर पर डॉ. सिकरवार ने लोगों से उनकी परेशानी के बारे में पूछा एवं नागरिकों ने भी सड़क, पानी और बिजली आदि समस्यायें बर्ताइं। डॉ. सिकरवार ने नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं को महापौर के समक्ष और परिषद् मेंं रखकर उनका निराकरण करवाया जायेगा। इस मौके पर डॉ. सिकरवार का नागरिकों ने कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया और उनके संघर्ष में साथ रहने का संकल्प भी लिया। स्वागत करने वालों में शिवेन्द्र सिंह राजावत, रामानन्द, दशरथ तोमर, नारायण शर्मा, जितेन्द्र चौहान, महावीर चौहान, कैलाश भदौरिया आदि ने किया।
इस मौके पर उन्होनें आम नागरिकों के साथ तमाम गलियों में भ्रमण कर समस्यायें देखीं। भ्रमण के दौरान अवधेश कौरव, विजय कुशवाह, सुरेन्द्र कुशवाह, राकेश तोमर, शिशुपाल भदौरिया, रमेश चौहान, गजेन्द्र कुशवाह, नरेष कुशवाह, वीरेन्द्र कुशवाह, मोहन भदौरिया, छोटे सिंह भदौरिया, ए.के. शर्मा, नारायण शर्मा, मोहर सिंह सिकरवार, भागीरथ गुर्जर, विजय सिंह, एन.एस. दीक्षित, रणधीर भदौरिया, श्रीमती सीतारानी भदौरिया, श्रीमती राजकुमारी भदौरिया, श्रीमती पुष्पा देवी भदौरिया, श्रीमती रामवती राजावत, श्रीमती सगुना, श्रीमती शीला राजावत, श्रीमती कमला शर्मा, श्रीमती शीला, श्रीमती कमला श्रीवास, श्रीमती राधा ओझा, श्रीमती रामदेवी प्रजापति, श्रीमती भगवान देवी, श्रीमती स्नेही गुर्जर, श्रीमती मुन्नी, श्रीमती शान्ती बाई, श्रीमती राजेश्वरी, श्रीमती सुचिता भदौरिया, श्रीमती विद्या सिंह भदौरिया, श्रीमती छोटी बाई, श्रीमती ओमलता चौहान आदि शामिल रहे।

Share This News :