Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,
मायावती ने की आतंकियों के जेल से फरार होने की न्यायिक जांच की मांग

मायावती ने भारतीय जनता पार्टी पर इस मामले में निशाना साधा है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि आरएसएस के एजेंडे पर मध्य प्रदेश की सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर रही है।

 

लखनऊ । भोपाल में जेल से भागे सिमी आतंकियों के एनकाउंटर की रार में बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती भी कूद पड़ी हैं। मायावती ने सिमी आतंकियों के जेल से फरार होने के मामले की न्यायिक जांच की मांग की है।

मायावती ने भारतीय जनता पार्टी पर इस मामले में निशाना साधा है। बसपा सुप्रीमो ने कहा कि आरएसएस के एजेंडे पर मध्य प्रदेश की सरकार पुलिस का दुरुपयोग कर रही है। वहां का खूनी व्यापम घोटाला इसका ज्वलंत उदाहरण है।

 

पढ़ें- भोपाल में आतंकियों के हमले में यूपी का सिपाही शहीद

 

उन्होंने लखनऊ में जारी अपने बयान में कहा है कि भाजपा शासित राज्यों में पुलिस को इस्तेमाल किया जा रहा है। भाजपा अपने स्वार्थ के लिए पुलिस का इस्तेमाल कर रही। उन्होंने कहा कि देश में खासकर भाजपा-शासित राज्यों में पुलिस को राजनीतिक स्वार्थ के साथ आरएसएस के एजेण्डे के हिसाब से इस्तेमाल किया जा रहा है।

उन्होंने मध्य प्रदेश में सिमी संगठन के आठ फरार कैदियों को पुलिस मुठभेड़ में मारे जाने के घटना की न्यायिक जांच की मांग की है।

 

पढ़ें- सिमी के आतंकियों के फरार होने के बाद से यूपी में हाई अलर्ट

 

आज यहा जारी एक बयान में उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश पुलिस के ही हवाले से जो खबर आ रही है उसी के हिसाब से सिमी संगठन से सम्बद्ध आठ फरार कैदी निहत्थे थे तथा उन्हें आसानी से दोबारा गिरफ्तार किया जा सकता था, लेकिन ऐसा करने का प्रयास तक नहीं किया गया। इस प्रकार प्रथम दृष्टया यह मामला संदिग्ध लगता है तथा न्याय की मांग है कि इस पुलिस मुठभेड़ की घटना की न्यायिक जाँच होनी चाहिये।\

 

पढ़ें- खंडवा जेल से भागे सिमी आतंकियों के निशाने पर थे संघ के दफ्तर

 

मायावती ने कहा कि वैसे भी भाजपा-शासित राज्य में पुलिस का जिस प्रकार से राजनीतिक तथा साम्प्रदायिक स्वार्थ की पूर्ति के लिये इस्तेमाल हो रहा है, वह किसी से छिपा नहीं है। साथ ही, पूरे देश को मालूम है कि खासकर मध्य प्रदेश की पुलिस ने चर्चित व विवादित व्यापम खूनी घोटाले की जांच स्वतंत्रतापूर्वक नहीं करके सत्ता से जुड़े लोगों को बचाने का काम किया था। इस व्यापम घोटाले में काफी लोगों की जानें भी गयी थी और अब मामला सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद सीबीआई के पास है। इसी प्रकार की और भी अनेकों घटनायें हैं जिनसे यह साफ लगता है कि मध्य प्रदेश सरकार आरएसएस के संकीर्ण व साम्प्रदायिक एजेण्डे को प्रदेश में सख़्ती से लागू करने को पुलिस महकमे का लगातार गलत इस्तेमाल कर रही है।

 

तस्वीरें: भोपाल सेंट्रल जेल से फरार सिमी के 8 आतंकी एनकाउंटर में ढेर

 

मायावती ने कहा कि प्रतिबंधित संगठन सिमी के जेल से फरार कैदियों के सम्बन्ध में पुलिस विभाग की मिलीभगत होने की आशंका स्वयं वहीं के पुलिस के अफसर ही जता रहे हैं। इसके अलावा पुलिस मुठभेड़ पर भी विभिन्न पार्टी व संगठन उंगली उठा रहे हैं। मामले की न्यायिक जांच होनी चाहिये। भाजपा सरकार को इसमें ज्यादा आना-कानी व टाल-मटोल नहीं करनी चाहिये।

Share This News :