Homeदेश विदेश ,
अब पाकिस्तान को भुगतने होंगे गंभीर परिणाम : केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली

नई दिल्ली: पाकिस्तान की ओर से लगातार सीज़फ़ायर उल्लंघन के बाद केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली ने पाकिस्तान को चेतावनी दी है और कहा है कि चुपचाप रहकर भारत ने बहुत सहा है. अब पाकिस्तान को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे.

पाकिस्तान की 14 चौकियों को तबाह किया जाना पाकिस्तान के लिए यह संदेश है कि भारतीयों की जान लेने की भारी क़ीमत चुकानी होगी. अरुण जेटली ने कहा कि इस बात के सबूत हैं कि पाकिस्तान भारत के खिलाफ अपनी जमीन का इस्तेमाल होने दे रहा है. पाकिस्तान की ओर से आतंकी भारत में आ रहे हैं. उरी, पठानकोट आतंकी हमला इनके सबूत हैं.

Share This News :