Homeअपना शहर ,slider news,
नरोत्तम का सांसद सिंधिया पर हमला ,बोले जनता से वोट का सम्बन्ध

कोलारस में प्रदेश के जनसंपर्क, जल संसाधन एव संसदीय कार्य मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने खतोरा, बरोद, हरीपुर, ईमलोदा, टोरिया में कोलारस के भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन के समर्थन में चुनावी जनसम्पर्क किया। इस दौरान मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा बारौद व हरीपुर मे जल अभिषेक यात्रा में पहुंचे इस दौरान मंत्री डॉ मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस और क्षेत्रीय सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने आज तक आम जनता को आदमी नही बल्कि सिर्फ वोटर माना है।
जनसंपर्क मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा कहा कि सांसद सिंधिया केंद्र की मनमोहन सरकार में उद्योग मंत्री रहे पर उन्होने एक भी उद्योग शिवपुरी और कोलारस क्षेत्र में नहीं लगाया। मंत्री मिश्रा ने कहा उद्योग नहीं लगाया कोई बात नहीं पर हिंदुस्तान में जहां उद्योग हैं वहां पर इस क्षेत्र के नौजवानों को नौकरी तो दिला सकते थे,लेकिन उन्होंने वो भी नही किया। मंत्री डॉ मिश्रा ने युवाओं को संबोधित करते हुए शायराना अंदाज में कहा कि संघर्षों के साए में असली आजादी पलती है, इतिहास वहां मुड़ जाता है जिस ओर जवानी चलती है।
उन्होंने एक कहावत भी बोली जानी-मानी तीतरी,चले हंस की चाल। मंत्री मिश्रा ने कहा कि खतौरा नगर परिषद बन सकती थी नगर पंचायत बन सकती थी पर तब जब आप जाग जाते मेरे जागने से   कुछ नही होगा। मिश्र ने कहा कि यह उपचुनाव है मैं यहां आपको जगाने के लिए आया हूँ। यदि यह आम चुनाव होता तो मैं दतिया में अपना चुनाव लड़ रहा होता और यहां का विधायक अपना चुनाव लड़ रहा होता तब मैं आपसे वोट मांगने आता।उन्होंने ग्रामीणों को मुख्य मंत्री द्वारा लागू जनकल्याण कारी योजनाओ से क्षेत्र की जनता को अबगत कराते हुए भाजपा प्रत्याशी देवेंद्र जैन को कमल के फूल पर बटन दबाकर विजयी बनाने की अपील की।

Share This News :