Homeअपना शहर ,slider news,
कोलारस : कार में रूपये होने का आरोप, लाठी चार्ज में कांग्रेस प्रत्याशी घायल

शिवपुरी। à¤•ोलारस उप चुनाव का प्रचार 5 बजे खत्म होने के बाद रात 9 बजे खतौरा में लाठी चार्ज हो गया। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र यादव सहित 40 ग्रामीण घायल हो गए हैं। यह लाठी चार्ज तब हुआ जब कांग्रेस प्रत्याशी महेन्द्र ग्रामीणों के साथ एक सूचना पर इंदार थाने पहुंचे और एक वाहन का नंबर देकर उसकी जांच करने कहा।

ग्वालियर से मिली खबर के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र राम सिंह यादव के साथ मारपीट मामले में जिला कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ विधायक रामनिवास रावत, पूर्व विधायक राजेंद्र भारती के साथ सैकड़ों कांग्रेसी कलेक्टर बंगले पर धरने पर बैठ गए हैं।

महेन्द्र ने यह सूचना सबसे पहले एसपी सुनील पांडे को दी थी जिसके बाद वाहन चैकिंग शुरू हुई बकौल महेन्द्र पुलिस ने अन्य वाहनों की तो चैकिंग की लेकिन जिस वाहन में पैसे होने की सूचना थी उस वाहन को आधे घंटे तक चैक नहीं किया।

इसी बीच वाहन में सवार विधायक गाली गलौज करने लगे और पुलिस की मौजूदगी में चालक रूपयों से भरा सूटकेस लेकर मौके से फरार हो गया। यह देख ग्रामीण उत्तेजित हो गए और नारेबाजी कर वाहन में तोड़फोड़ कर दी जिसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया और विधायक पर केस दर्ज करने की वजाय उनके वाहन को मौके से भगा दिया।

यह लगाया प्रत्याशी महेन्द्र नें सनसनीखेज आरोप

विधायक भिंड नरेन्द्र कुशवाह पैसे बांट रहे थे सूचना पर हमने एसपी को खबर दी। जिसके बाद वाहन चैक किए गए। लेकिन विधायक की गाड़ी में पैसा था उसे चैक नहीं किया आधे घंटे तक जब वाहन चैक नहीं किया गया तो कार्यकर्ताओं ने ड्रायवर से नीचे उतरने कहा लेकिन वह नहीं उतरा तो विधायक ने गाली गलौज की। पुलिस उनकी गाड़ी चैक नहीं कर रही थी ड्रायवर पैसा का थैला लेकर भाग गया।

यह देखते ही जनता गुस्से में आ गई और वाहन को तोड़फोड़ दिया। बात में जब हमने कहा कि विधायक पर एफआईआर करो क्योंकि आज शाम 5 बजे से प्रचार बंद हो गया है आचार संहिता के बावजूद रात को यहां क्या कर रहे हैं। तो पुलिस ने हम पर लाठी और डंडे बरसा दिए और पुलिस ने उनके वाहन को भगा दिया। हमले में खतौरा के सैकड़ो लोग घायल हुए हैं।

कोलारस थाने पहुंचे विधायक

खतौरा में विधायक भागीरथ कुशवाह के वाहन में हुई तोड़फोड़ के बाद वे कोलारस थाने पहुंचे यहां उन्होंने मानीपुरा क्षेत्र में ब्लॉक अध्यक्ष एनएसयूआई रूद्राक्ष गौड़ पर वाहन में तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया साथ ही गौड़ के वाहन में हथियार होने की बात भी कही। कोलारस थाने पर खबर लिखे जाने तक एसपी और कलेक्टर मौजूद थे और माहौल तनावपूर्ण था।

Share This News :