Homeमनोरंजन ,
शाहरुख के साथ एक खास तालमेल है : अनुष्का शर्मा

साल 2008 में 'रब ने बना दी जोड़ी' में अभिनेता शाहरुख खान के साथ करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि सुपरस्टार शाहरुख के साथ उनका रिश्ता कुछ खास है क्योंकि वह उनके पहले हीरो रहे हैं। 'जब तक है जान' में साथ नजर आने वाली अनुष्का और शाहरुख की जोड़ी अब इम्तियाज अली की फिल्म 'दि रिंग' में नजर आने वाली है।
अनुष्का ने किंग खान से अपने खास रिश्ते को साझा किया और कहा कहा यह हमारी साथ में तीसरी फिल्म है। मेरा उनके साथ एक खास तालमेल है। मैं शाहरुख के साथ बहुत सहज महसूस करती हूं। इम्तियाज उन लोगों में हैं जिनके साथ मैं हमेशा से काम करना चाहती थी। इम्तियाज की फिल्म 'जब वी मेट' देखकर मैं एक अभिनेत्री बनी। इसके निर्देशक के साथ काम करना एक सुखद अनुभव है।
अनुष्का फिल्म 'फिल्लौरी' का निर्माण भी कर रही हैं। इसके बारे में अभिनेत्री ने कहा कि फिल्मों में पैसा इन्वेस्ट करना एक बड़ा जोखिम है। आपको समझना होगा कि यह पैसा बनाने की चीज नहीं है, खास तौर से जब आप नए निर्माता हों। लेकिन, फिल्म में अगर एक्टर आप (निर्माता) ही हैं तो इससे सहूलियत होती है। आप ज्यादा पैसे नहीं लेते। आपको पैसे बचाने के तरीके खोजने होंगे।

Share This News :